खाली पेट सुबह शुगर कितनी होनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 10:12

डायबिटीज में खाली पेट ब्लड शुगर कितना होना चाहिए? जानें कैसे रखें खाली पेट शुगर को कंट्रोल

Blood sugar in Diabetes : बहुत से लोग सोचते हैं कि खाली पेट हमारा ब्लड शुगर कितना होना चाहिए लेकिन उन्हें इसका अंदाजा नहीं लग पाता है। आइए बताते हैं ये कितना होना चाहिए।

Sugar level kitna hona chahie : डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें अगर आपका ब्लड शुगर बढ़ जाए तो आप कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं और अगर शुगर कम हो जाए तो आप जान भी गंवा सकते हैं। इसलिए शरीर में शुगर का सही संतुलन बहुत ही जरूरी है। बहुत से लोग डायबिटीज को बीमारी मानते हैं जबकि ब्लड शुगर आपके शरीर में बहुत अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सोच रहे हैं कि कैसे तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ब्लड शुगर को मेंटेंन करना कितना जरूरी है। बहुत से लोग सोचते हैं कि खाली पेट हमारा ब्लड शुगर कितना होना चाहिए लेकिन उन्हें इसका अंदाजा नहीं लग पाता है। इसके अलावा जब कोई व्यक्ति डायबिटीज का मरीज नहीं होता तो उसे पता नहीं होता कि उसके शरीर के लिए शुगर का स्तर क्या होना चाहिए।
बिना डायबिटीज व शुगर वाले लोगों के शरीर में शुगर का स्तर (मिलीग्राम प्रतिडेसीलीटर: mg/dl) यह होना चाहिए

खाली पेट (सुबह के समय) - 70 से 100 के बीच।



खाने के दो घंटे बाद - 140 या इससे कम।

खाली पेट में शुगर का पैमाना आमतौर पर यह माना जाता है:-

70 से 100 = नार्मल शुगर स्तर


70 से 126= प्रीडायबिटिक‌

126 से ज्यादा शुगर स्तर आने पर डायबिटिक माना जाता है।

अगर आपका शुगर लेवल खाली पेट या खाने के बाद थोड़ा ज्यादा आ रहा है, तो आप कुछ हद तक अपने खान-पान के जरिए इसे कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन दिक्कत तब होती है, जब व्यक्ति डायबिटीज का मरीज होता है।
डायबिटीज व शुगर की समस्या वाले लोगों के शरीर में शुगर का स्तर (मिलीग्राम प्रतिडेसीलीटर: mg/dl) इस तरह होना चाहिए

70 से 130 खाने से पहले (दिन या रात में )
खाने के दो घंटे बाद 140 तक।
अधिक से अधिक 180 तक या इससे कम।

डायबिटीज के मरीज, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दवाईयां ले रहे हैं अगर उनका खाने के बाद भी ब्लड शुगर का स्तर 180 से ज्यादा आता है तो खान - पान में बहुत ही सुधार की जरूरत होती है।
डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए ये काम करने चाहिए:

डायबिटीज रोगियों को रात में चावल खाने से बचना चाहिए।
डायबिटीज रोगियों को जिन चीजों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, उन चीजों को अपने आहार में कम मात्रा में ही शामिल करना चाहिए।
डायबिटीज रोगियों को फाइबर युक्त चीजों को अपने आहार में शामिल करनी चाहिए।
डायबिटीज रोगियों को रात का भोजन करने के बाद कुछ देर टहलना जरूर चाहिए क्योंकि ऐसा करने से शुगर लेवल बढ़ने से रोकता है। अगर आप घर से बाहर नहीं जा पाते हैं तो दस मिनट घर में टहलना भी शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है।
अगर ये सब करने के बावजूद भी अगर शरीर लेवल 200 से ज्यादा है तो और दवाई खाने के बाद भी कंट्रोल नहीं हो रहा है तो निश्चित रूप से डॉक्टर से संपर्क करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info